पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सूमो पलटने से 2 की मौत जबकि 8 घायल, पुलिस कर रही जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवलापार. नागपुर. पवनी से मनसर की ओर जा रही एक टाटा सूमो पलट गई, जिससे 2 की मौत हो गई, जबकि 8 घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नागपुर मेयो अस्पताल भेजा गया। शेष को देवलापार तथा मनसर के ग्रामीण अस्पताल में उपचार कराया गया। वाहन में कुल 21 मजदूर सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कृषि कार्य के लिए वाहन क्रमांक एमएच-31 एएच 9767 से 21 मजदूरों को ले जाया जा रहा था। बचत के लालच में वाहन में क्षमता से अधिक मजदूरों को बैठा लिया गया।
सुबह 9.45 बजे गाड़ी पवनी से मनसर की ओर जा रही थी। चोर बाहली के समीप चालक का अचानक गाड़ी से नियंत्रण छूट गया और गाड़ी सड़क पर पलट गई। घटना में चालक मुकेश किशन सलमाके (35), श्यामकला विलगेर (40) की मौत हो गई। वहीं घायल आठ लोगों को नागपुर के मेयो हास्पिटल भेजा गया। शेष 11 घायलों का देवलापार तथा मनसर के ग्रामीण चिकित्सालय में इलाज जारी है। सभी पवनी निवासी बताए जा रहे हैं। आगे की कार्रवाई देवलापार पुलिस कर रही है।