पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विंटेज कार रैली: सड़क पर दौड़ीं अंग्रेजों के जमाने की अद्भुत कारें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नागपुर। शनिवार को विंटेज कार रैली में शहर की सड़कों पर अंग्रेजों के जमाने की कारों ने भी अपना जलवा बिखेरा। पुरानी कारों व दुपहिया वाहनों का काफिला जब गुजरा तो शहरवासी अपलक देखते रहे। सेंट्रल इंडिया विंटेज आटोमोटिव एसोसिएशन की ओर से शहर में दो दिवसीय विंटेज कार्निवल (कार रैली) का आयोजन किया गया।

शनिवार को सुबह 11 बजे धरमपेठ साइंस कालेज मैदान में अंग्रेजों के जमाने की पुरानी व नामी कंपनियों की कारें व पुरानी मोटरसाइकिलें जमा हुईं। 40 से ज्यादा कारें व 32 प्रकार की पुरानी मोटरसाइकिलें रैली में शामिल हुईं। 1930 की क्रायसलर व बेंटले कार के माडल भी इसमें शामिल हुए। अंग्रेजों के जमाने की क्रायसलर व बेंटले कार आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी।

आगे की स्लाइड्स में देखें और भी पुरानी कारें -