(सरेश देशमुख - फाइल फोटो)
वर्धा. विधानसभा चुनाव मेें उम्मीदवारी पाने के लिए इच्छुक और दावेदार अपने-अपने स्तर पर मुंबई और दिल्ली में एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। किस पार्टी का कौन प्रत्याशी होगा यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
वर्धा में रस्साकशी
वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में राकांपा के प्रा. सुरेश देशमुख निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुने गए थे। कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के तहत वर्धा विधानसभा सीट राकांपा के कोटे में जाने पर देशमुख को टिकट मिलना तय माना जा रहा है। भाजपा-शिवसेना के युति गठबंधन में यह सीट शिवसेना के कोटे में है, लेकिन भाजपा यह सीट मांग रही है। भाजपा से सचिन अग्रिहोत्री, डा. पंकज भोयर के नाम चर्चा में है। शिवसेना से रविकांत बालपांडे तथा भाष्कर लोंढे और बसपा से नीरज गुजर का नाम चल रहा है। पूर्व नगराध्यक्ष शेखर शेंडे कांग्रेस कोटे से टिकट के लिए प्रयासरत है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें देवली में सस्पेंस