पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Women Candidate Found Guilty Of Fake Documentation

पुलिस भर्ती में महिला उम्मीदवार का फर्जीवाड़ा, दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई गई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नागपुर. रेलवे पुलिस की ड्युटी से ऊबकर शहर पुलिस में आना एक महिला सिपाही को उस वक्त महंगा पड़ गया, जब भर्ती के दौरान दस्तावेजों में की गई गड़बड़ी का खुलासा हुआ। सोमवार को गिट्टीखदान थाने में मामला दर्ज कर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी सिपाही संगीता सोमाजी राघोर्ते (20), भंडारा जिले के कसनवेढा की निवासी है। वह रेलवे पुलिस में बतौर सिपाही कार्यरत है। सोमवार को मुख्यालय में जारी पुलिस भर्ती के दौरान संगीता के जाति प्रमानपत्र में गड़बड़ी पाई गई। मामले का खुलासा होने से कुछ समय के लिए हड़कंप मचा रहा। इसकी गंभीरता को देखते हुए। संगीता के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि संगीता रेलवे पुलिस की ड्युटी से ऊब चुकी थी। लिहाजा वह शहर पुलिस में आना चाहती थी। इसके लिए उसने दस्तावेजों से छेड़छाड़ की, परंतु खुलासे से उसकी चतुराई धरी की धरी रह गई। उपनिरीक्षक पाटील की शिकायत पर संगीता को गिरफ्तार कर लिया गया है।