पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Women Made Nude Video With Bank Officer In Nagpur

महिला ने खुद का बनाया अश्लील वीडियो और सेवानिवृत्त बैंककर्मी से ऐंठे 1.80 लाख नकद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागपुर. हुडकेश्वर क्षेत्र में एक महिला ने सेवानिवृत्त बैंककर्मी को बेटे के लिए लड़की देखने के बहाने घर बुलाया और साथियों की सहायता से सेवानिवृत्त बैंककर्मी की अर्धनग्न अवस्था में अश्लील वीडियो और फोटो निकालकर उससे 1 लाख 80 हजार रुपए ऐंठ लिए। ब्लैकमेलिंग के इस प्रकरण में अश्लील वीडियो और फोटो के जरिए आरोपियों ने जब उससे दोबारा हफ्ता मांगा तब उसने हुडकेश्वर थाने पहुंचकर शिकायत की।
पुलिस ने आरोपी कल्पना, कपिल गोपाल मेश्राम, अशोक पाइकराव और कंचन लुढेरकर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में एक फर्जी रिपोर्टर भी शामिल है। घटना 10 सितंबर दोपहर 1.50 बजे हुई थी।
लड़की दिखाने के बहाने बुलाया
सूत्रों के अनुसार, सेवानिवृत्त बैंक कर्मी भागवत बावनकुडे (62) ज्ञानेश्वर नगर मानेवाड़ा रोड निवासी है। 5 वर्ष पहले कल्पना अशोक मंचलवार नामक महिला किराए से रहती थी। फिलहाल कल्पना अपने बच्चों के साथ सीताबाई घाट, बेसा के पास डुप्लेक्स बंगले में रहती है। भागवत अपने बेटे के लिए बहू की तलाश कर रहे हैं। यह बात कल्पना को जब पता चली तब उसके दिमाग में भागवत को लूटने की योजना आई।
उसने भागवत को फोन किया और बताया कि उसके परिचित की एक लड़की है। उसने इंजीनियरिंग किया है। वह मेरे घर आने वाली है। भागवत उसकी बातों में आ गए। उन्हें लगा कि कल्पना उनकी पुरानी किराएदार रह चुकी है। ठीक ही सोच रही होगी। वे कल्पना के घर मोटरसाइकिल से पहुंचे। वहां पर कपिल गोपाल मेश्राम (29) विश्वकर्मा नगर, अशोक पाइकराव (38) बोकारा गांव कोराडी और कंचन लुढेरकर (31) बारासिंगल जाटतरोडी निवासी वीडियो शूटिंग की तैयारी में बैठे थे। भागवत के पहुंचने पर वे दूसरे कमरे में छिप गए।
बनाते रहे अश्लील वीडियो : योजना के अनुसार, कल्पना भागवत को अपने कमरे में ले गई। बातों-बातों में वह भागवत से लिपट गई तथा उन्हें अर्धनग्न कर दिया। उसके साथी मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाते रहे। भागवत अचानक इस बर्ताव से हड़बड़ा गए। उन्होंने विरोध जताया तो बदनाम करने की धमकी दी गई। इस बीच कपिल पत्रकार बनकर अपने साथी अशोक और कंचन के साथ पहुंचा। सभी ने भागवत से कहा कि वे उसकी सारी हरकतों को मोबाइल में शूट कर चुके हंै। इज्जत बचाने पैसे मांगे।
आरोपियों ने भागवत से 500 रुपए के कोरे स्टैंप पेपर पर हस्ताक्षर और अंगूठा भी लिया। उसके बाद मानेवाड़ा ले जाकर यूनियन बैंक से 1 लाख 80 हजार रुपए निकलवा लिए। आरोपियों ने जब दोबारा हफ्ता मांगा तब भागवत हुडकेश्वर थाने पहुंचे तथा सारी कहानी बयां कर दी।
पत्रकार बन करता है अपराध : सूत्रों से पता चला है कि कपिल मेश्राम खुद को पत्रकार बताकर लोगों को डराता है। उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस छानबीन कर रही है। अशोक प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। पहले वह जेली चाकलेट के वितरक का काम करता था। हाल ही में अशोक के खिलाफ कोराडी में एक मामला दर्ज हुआ है। हुडकेश्वर थाने के निरीक्षक मुंडे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक इंगोले कर रहे हैं।