पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बल्लारपुर में मतिमंद महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 1 गिरफ्तार, 2 फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बल्लारपुर. बल्लारपुर के एनबोडी गांव में मतिमंद महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना बुधवार दोपहर ढाई बजे की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तर लिया है जबकि दो आरोपी फरार हैं। आरोपियों में रामप्रकाश वर्मा, संतोष केसकर, दिनेश त्रिवेदी का नाम शामिल है। तीनों बल्लारपुर में रहने वाले हंै। इन में से रामप्रकाश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला, अपने भाई तथा बुजुर्ग माता-पिता के साथ रहती है। उसका भाई आटो चलाने का काम करता है। बल्लारपुर में किराये का मकान नहीं मिलने से वे येनबोडी ग्राम के एक घर में अपना गुजर बसर कर रहे थे।
वारदात के दिन रोजमर्रा की तरह भाई आटो चलाने बल्लारपुर गया हुआ था। इसी समय तीनों आरोपी घर आए और महिला को सोते देख उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।