पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनागपुर. प्यार में एक युवा प्रापर्टी डीलर जिंदगी हार गया। हवार्ई सुंदरी से मिले प्यार में धोखे को वह बर्दाश्त नहीं कर पाया औैर खुद के सीने में गोली दाग ली। शनिवार की रात गिट्टीखदान क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने आकस्मिक प्रकरण दर्ज किया है।
मृतक आमिर अली वल्द आरिफ अली (22) उत्कर्ष नगर स्थित पायोनियर रीजेंसी का निवासी था। शनिवार की देर रात करीब 12 बजे उसने अपने पिता की लाइसेंसी गेम गेटर नामक विदेशी बंदूक से अपने सीने में गोली दाग ली। घटना के दौरान सभी लोग घर में मौजूद थे, पर किसी को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। कहा जा रहा है कि आमिर ने बंदूक को सीने से लगाकर चलाई होगी, जिसकी वजह से गोली चलने की आवाज नहीं हुई। इस बीच आमिर को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में ले जाया गया।
जहां इलाज के ढाई घंटे बाद ही उसने दम तोड़ दिया। आमिर बी.ए. द्वितीय वर्ष तक शिक्षित था। फिलहाल वह अपने जीजा मो.फारूख वल्द मो.अब्दुल अजीज रंगूनवाला के साथ प्रापर्टी खरीदी व बिक्री का काम कर उन्हीं के यहां रह रहा था। उसका बड़ा भाई आसीफ अली, शारजाह में निजी कंपनी में कार्यरत है। उनके पिता किसी जमाने में अपने क्षेत्र के नवाब हुआ करते थे। फिलहाल वे कैंसर से पीडि़त हैं और अपने दामाद के पास ही रहकर इलाज करा रहे हंै। घटना से परिजन भारी सदमे में हैं। इस बीच पुलिस ने आकस्मिक प्रकरण दर्ज कर उक्त बंदूक जब्त कर ली है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.