पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेमिका के सामने युवा नेता की हत्या, साथी की मदद से दिया घटना को अंजाम

प्रेमिका के सामने युवा नेता की हत्या, आराेपी गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागपुर । मिका के सामने ही सिर में सब्बल घोंप कर शहर मनसे पदाधिकारी की हत्या कर दी गई। घटना वर्धा रोड पर शनिवार को दिनदहाड़े एक ढाबे के सामने हुई। रंजिश के चलते इसे अंजाम दिया गया। घटना से कुछ समय के लिए तनाव का माहौल रहा। इस बीच सोनेगांव थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मृतक संदीप उर्फ गोलू मुरलीधर ठाकुर 30 वर्ष, रानी दुर्गावती चौक निवासी था। वह महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का शहर इकाई का उपाध्यक्ष था। बताया जा रहा है कि शनिवार को संदीप अपने स्कार्पियो से प्रेमिका के साथ घूमने निकला था। उस दौरान वह खापरी चौक के समीप पंकज शाहू के कबाड़ी के दुकान पर गया। वहां पर किसी बात को लेकर पंकज व टिंकू गुप्ता से विवाद हुआ। तैश मेें आकर दोनों ने संदीप कुछ समझ पाता इसके पूर्व ही पीछे से उसके सिर में सब्बल दे मारी गई। सब्बल सिर के आर-पार होने से संदीप वहीं पर गिर गया। उसकी प्रेमिका ने बीच-बचाव करने की बहुत कोशिश की, मगर आरोपियों ने जबरन उसे वाहन में ठूंस दिया और उसकी आंखों के सामने ही संदीप पर अनेक वार किए। गंभीर रूप से घायल हुए संदीप ने जगह पर ही दम तोड़ दिया। दिनदहाड़े एक ढाबे के सामने बीच सड़क पर हुई इस घटना को कई राहगीरों ने देखा। कुछ ने उन्हें रोकने का प्रयास भी किया, पर आरोपियों की आंखों में खून उतर आया था।
इस बीच किसी ने नियंत्रण कक्ष में फोन कर घटना की सूचना दी। मनसे पदाधिकारी के हत्या की खबर से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा। इस बीच आला पुलिस अधिकारी सह दल-बल मौके पर पहुंचे। प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अभी तक घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। परंतु माना जा रहा है कि संपत्ति विवाद के चलते ही इसे अंजाम दिया गया है। इस बात को लेकर बहुत दिनों से उनमें रंजिश भी चल रही थी।

अपहरण कर लाया
सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने संदीप को उसी के वाहन में अपहरण कर लाया है, हालांकि इससे पुलिस ने इनकार किया है। परंतु माना जा रहा है कि घटना के पूर्व संदीप की प्रेमिका सहित चारों एक ही वाहन में थे। घटना को संपति विवाद और लेन-देन के चलते अंजाम दिए जाने का कहा जा रहा है। इसकों लेकर कई दिनों से उनमें रंजिश भी चल रही थी।

मृतक के वाहन से प्रेमिका को घर छोड़ दिया

संदीप की प्रेमिका किसी महाविघालय की छात्रा बताई जा रही है। आरोपियों ने डरा-धमकाकर उसकी चीख-पुकार बंद की। उससे उसका पता, ठिकाना भी लिया। बाद में संदीप के वाहन से ही उसे उसके घर छोड़ दिया। उसके बाद पुलिस प्रेमिका के घर पहुंची। देर रात तक घटना के संबंध में उससे पूछताछ जारी थी।