पुणे. पिंपरी शहर के चाकण इलाके में एक 43 साल के व्यक्ति द्वारा सात साल की बच्ची संग दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने दो अन्य छोटी बच्चियों संग भी यह हरकत की थी। चाकण पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक पीडित लड़की और छह साल की दो छोटी बच्चियां घर के पास खेल रही थी तब आरोपी सुशील जांगु ने उन्हें चाॅकेलट का लालच देकर घर के भीतर बुलाया और तीनों के साथ लैंगिक अत्याचार किया।
बच्चियों ने इस बारे में अपने घरवालों को बताया। घरवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। आरोपी भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। मानवाधिकार सामाजिक कार्यकर्ता संगीता वानखड़े ने आरोपी को सख्त सजा दिलवाने की मांग की है।