पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डेढ़ साल के बच्चे को कुत्ते ने दबोचा, इलाज के दौरान हुई मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुणे : शहर के हिंजवाड़ी इलाके के माड़ गांव में शनिवार सुबह एक ईंट भट्ठे के पास एक डेढ़ साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। बुरी तरह से घायल बच्चे ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ऐसे हुई घटना...

- पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्चे का नाम संदीप नाटेकर है। इसके माता-पिता ईंट भट्ठे पर काम करते हैं।

- देर रात संदीप अचानक खेलते-खेलते घर से बाहर निकल गया और एक कुत्ते ने उसे दबोच लिया।

- संदीप के परिजनों के मुताबिक, कुत्ते ने उसे कई जगह काटा। आननफानन में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान आज उसने दम तोड़ दिया।

- फिलहाल हिंजवाड़ी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...