पुणे. पिंपरी शहर के चाकण इलाके की खराब वाड़ी बस्ती में 6वीं की छात्रा ने अपनी मां से नाराज होकर फांसी लगाई है। मां ने उसे स्कूल से देरी से आने के कारण डांटा था। इसी का गुस्सा उसे आया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
क्या है मामला?
-चाकण के खराबवाड़ी में रहनेवाली श्वेता (12) 6वीं कक्षा की पढ़ाई करती है।
-शनिवार सुबह वह स्कूल गई थी। शाम को वह घर लौटी।
-स्कूल से देरी से लौटने के कारण मां ने उसे डांटा।
-इसी का गुस्सा श्वेता को आया। वह कपड़े चेंज करने के बहाने बेडरुम में गई और भीतर दरवाजा लगाया।
-काफी देर बाद भी वह बाहर नहीं निकली। घरवालों ने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
-घरवालों ने दरवाजा तोड़ भीतर प्रवेश किया, तो सामने छत से लटका हुआ श्वेता का शव दिखाई दिया।
- पुलिस पड़ताल में जुटी है।
(प्रतीकात्मक तस्वीर)