पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक को कुचलकर पेड़ से टकराई कार, चार की मौत, तीन घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
औरंगाबाद/ पुणे: जालना जिले के मंठा गांव के पास मंगलवार सुबह मारुति कार और बाइक की टक्कर में चार लोगों की मौत हुई है। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। उन्हें पास के हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
कैसे हुआ हादसा?
- जानकारी के मुताबिक मंठा-जालना रोड़ एक तेज रफ्तार मारुती कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई।
- टक्कर तनी भीषण थी की बाइक सवार दो लोग दूर जा गिरे। टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।
- इस टक्कर में कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। जिसके चलते कार में सवार दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई।
- इस हादसे में तीन लोग गंभीर रुप से घायल भी हुए हैं। उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
- मृतकों और घायलों के नाम का अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है।
खबरें और भी हैं...