पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुंबई-गोवा हाईवे पर कंटेनर और बस में जबरदस्त टक्कर, चार की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रत्नागिरी. मुंबई-गोवा हाईवे पर गुरुवार सुबह कणकवली के पास बस और कंटेनर के बीच जबरदस्त टक्कर में चार लोगों की मौत हुई है। इसमें 28 लोग गंभीर रुप से घायल भी हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए पास के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। 
 
कैसे हुआ हादसा ?
- बस गोवा से लोनावला के लिए जा रही थी। हादसे के वक्त इसमें तकरीबन 35 यात्री सवार थे। 
- गुरुवार सुबह 6 बजे बस जैसे ही बेलणे गांव के पास पहुंची सामने से आ रहे एक कंटेनर से टकरा गई।
- कंटेनर में मछलियां लदी हुईं थीं। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने के चलते बस टक्कर दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। 
- इस टक्कर में बस में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। 
- घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को पास के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है।
 
 
खबरें और भी हैं...