पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ऐसी होगी मुंबई की पहली एसी लोकल ट्रेन, सामने आई PHOTOS

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई: जल्द ही मुंबई में देश की पहली 12 डिब्बों वाली AC (एयरकंडीशंड) लोकल ट्रेन शुरू होने वाली है। नए एसी कोच के निर्माण का काम चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईएसएफ) में लगभग अंतिम चरण में है। ट्रेन के मुंबई आने से इसकी कुछ तस्वीरें एक अंग्रेजी अखबार ने जारी की हैं। नई एसी लोकल में यह होगा खास...
- रेलवे सूत्रों के मुताबिक, नए एसी कोच से मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन का रंगरूप बदलने वाला है।
- स्टील से बने यह वातानुकूलित कोच स्टील ग्रे और इंडिगो रंग के हैं। इससे पहले साधारण लोकल ट्रेन के कोच सफेद और पर्पल रंग के होते थे।
- इनमें राजधानी एक्सप्रेस के कोच की तरह बड़ी सिंगल विंडो लगाई गई है।
- कोच का इंटीरियर पिछले साल मुंबई को दी गई नई लोकल कोच जैसा ही रहेगा।
- कोच के भीतर लगी सीट नीले और भूरे रंग की होंगी। इन्हें पहले से ज्यादा आरामदेह बनाने का दावा किया गया है।
- इसमें दो सीटों के बीच की जगह भी पहले से ज्यादा बढ़ाई गई है ताकि भीड़ ज्यादा होने पर यात्री सीटों के बीच में आराम से खड़े रह सकें।
- कोच में खड़े होकर चलने वाले यात्रियों को सहारे के लिए ऊपर लगे हैंडल भी इस तरह बनाए गए हैं कि एक हैंडल दो यात्री पकड़ सकें।
- दरवाजे के बीच में लगे स्टील के खंभे को भी नया आकार दिया गया है ताकि एक साथ ज्यादा यात्री पकड़ सकें।
देश की पहली एसी लोकल ट्रेन
- आधुनिक सुविधाओं से लैस यह देश की पहली 12 डिब्बों वाली एसी लोकल ट्रेन होगी।
- इसके सभी 12 कोच एक दूसरे से इंटरकनेक्टेड (अंदर से जुड़े हुए) होंगे।
- साल 2014 से चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में इनके निर्माण का काम शुरू हुआ था।
- आईएसएफ ने फरवरी अंत तक सभी 12 डिब्बों की इस ट्रेन को तैयार करने की डेडलाइन रखी है।
- इनके निर्माण में आईसीएफ को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) और कुछ अन्य इंजीनियरिंग संस्थान सहयोग कर रहे हैं।
- तकरीबन 80 प्रतिशत यानी 8 कोच बनाने का काम पूरा कर लिया गया है और बाकी बचे हुए 4 कोच का तकरीबन 70 प्रतिशत काम हो चुका है।

मार्च में होगा परीक्षण
- रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कुछ दिनों पहले बताया था कि लोकल ट्रेन के पहले एसी कोच का परीक्षण इस साल मार्च में किया जाएगा।
- पश्चिम रेलवे ने इसे 31 मार्च तक शुरू करने की उम्मीद जताई है।
- रेलवे बोर्ड ने इसके लिए लेआउट और दूसरी तकनीकी जरूरतों से जुड़े काम को पिछले साल मार्च 2014 में ही पूरा कर लिया था।
यूपीए सरकार ने की थी घोषणा
- मुंबई लोकल के लिए एसी ट्रेन की पहली बार घोषणा 2012-13 के बजट के दौरान की गई थी और उस समय इसके मार्च 2013 तक शुरू होने की उम्मीद जताई गई थी।
- तब की यूपीए सरकार के अंतर्गत रेलवे मंत्रालय ने इसकी तारीख जुलाई 2014 तक बढ़ा दी थी।
आगे की स्लाइड्स में देखिए नई एसी लोकल की कुछ और PHOTOS...
खबरें और भी हैं...