पुणे. वेलेन्टाइन डे पार्टी के दौरान 26 साल की एमबीए स्टूडेंट के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को विक्टिम की शिकायत के बाद उसके एक दोस्त को अरेस्ट किया है। लड़की ने घर पर ही की थी पार्टी...
- मामला हड़पसर इलाके का है।
- पुलिस अफसर आरएस. माली के मुताबिक, विक्टिम अपने कुछ दोस्त के साथ रहती है।
- शनिवार 9 बजे से रविवार सुबह 3 बजे के बीच पीड़ित ने अपने फ्लैट में वेलेन्टाइन डे पार्टी की।
- इस पार्टी में दो लड़के भी शामिल हुए।
- डिनर के बाद दोनों लड़कों ने फ्लैट में ही रात गुजारने की रिक्वेस्ट की। इसके बाद विक्टिम अपने बेडरूम में सोने के लिए चली गई।
- आरोप के मुताबिक, रात तकरीबन 3 बजे एक लड़का विक्टिम के कमरे में आया और उसने उसके साथ रेप किया।
- रविवार सुबह लड़की ने अपने दोस्त को इसकी जानकारी दी। बाद में पुलिस स्टेशन जाकर केस दर्ज करवाया।
मेडिकल में भी रेप कन्फर्म
- पुलिस ने विक्टिम की शिकायत के बाद आरोपी को रविवार देर शाम अरेस्ट कर लिया।
- इसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत केस किया गया है। मेडिकल में भी रेप की पुष्टि हुई है।
- सोमवार को पुलिस आरोपी को शहर के शिवाजीनगर कोर्ट में पेश करेगी।
- आरोपी शहर के मंगलवार पेठ इलाके में एक जिम चलाता है।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...