पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मनसे विधायक ने की पटवारी की पिटाई, कार्रवाई करने की उठी मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुणे. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के राज्य के एकमात्र विधायक शरद सोनवणे पर लगा है पटवारी की पिटाई करने का आरोप। पटवारियों के संगठन ने विधायक सोनवणे पर मामला दर्ज न करने पर सोमवार से हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
क्या है मामला ?
- विधायक ने दीपक हरण नामक पटवारी अपने संपर्क कार्यालय पर शुक्रवार रात बुलाकर पिटाई की।
- इस पिटाई में घायल पटवारी को पहले स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- इसके बाद उसे शनिवार को पुणे के ससून अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
-विधायक सोनावणे द्वारा पिटाई का पटवारी संगठन ने विरोध किया है।
-इस बारे में पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई है।
- सोनावणे पर अपराध दर्ज न होने पर हड़ताल करने की चेतावनी संगठन ने दी है।
क्या कहा विधायक ने?
-विधायक सोनावणे ने कहा कि, उन पर किए जा रहे आरोप झूठ हैं।
-पटवारी पिछले महीनों से लोगों के काम नहीं कर रहा था।
-सरपंच और ग्रामीणों ने उसकी मुझसे शिकायत की थी।
- इस बारे में मैंने तहसीलदार और बीडीओ को भी जानकारी दी।
-मैंने पटवारी से लोगों के काम न करने के बारे में पूछा था।
- उसके साथ कोई मारपीट नहीं की है।
कौन हैं विधायक शरद सोनावणे?

-शरद सोनावणे मनसे के एकमात्र विधायक हैं।
- वे पुणे की जुन्नर विधानसभा सीट से विधायक बने हैं।
- पूरे राज्य में वे मनसे के एकमात्र विधायक हैँ।
-इससे पहले वे शिवसेना से जुड़े थे।
(विधायक शरद सोनावणे की फाइल तस्वीर)
खबरें और भी हैं...