पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हनुमनथप्पा की हालत में नहीं हुआ सुधार, देश भर से उठे दुआ के लिए हाथ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई: सियाचिन में एवलांच के 6 दिन बाद जिंदा बचे लांस नायक हनुमनथप्पा अभी भी कोमा में हैं। देश के कोने-कोने में उनकी लंबी उम्र की कामना के लिए पूजा और प्रार्थना की जा रही है। इसी कड़ी में मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में एक विशेष पूजा का आयोजन किया गया। साथ ही मुंबई के डब्बा वालों ने भी उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए दुआ मांगी। गौरतलब है कि अभी भी हनुमनथप्पा की हालत गंभीर बनी हुई है।
क्या कहना था डब्बा वालों का?
- परेल में यहां इस मौके पर डब्बा वालों ने बैनर लिया हुआ था जिसपर लिखा था- हे प्रभु, हनुमनथप्पा को लंबी उम्र दें।
- एक डब्बावाला ने कहा,"हमने उनकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए दुआ मांगी है। बर्फ के नीचे दबे होने के बावजूद उन्होंने जो साहस और आत्मबल दिखाया है उससे हम अचंभित है।"
प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी सैनिक के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री ने लिखा है, "महाराष्ट्र लांसनायक हनुमनथप्पा के जोश और बहादुरी को सलाम करता है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है।"
खबरें और भी हैं...