पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में ट्रेन से कटा युवक, सामने आया VIDEO

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई: लगातार दुर्घटनाओं के बावजूद यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का जानलेवा जोखिम उठाने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला मुंबई के लोवर परेल रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। यहां 7 फरवरी को रात 11 बजे एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच आ गया और अपनी जान गंवा बैठा। रेलवे ने अब इस वीडियो के जरिए लोगों को चलती ट्रेन में न चढ़ने की सलाह दी है।
कैसे हुआ हादसा..
- मुंबई के विले पार्ले स्टेशन पर चलती ट्रेन का शिकार बने इस व्यक्ति का नाम रामवरन चौपाल है।
- 30 साल के रामवरन चौपाल के घर बेटी हुई थी। हादसे वाले दिन वह उसी की खुशी में घर में आयोजित पार्टी में शामिल होने की जल्दबाजी में था।
- विले पार्ले रेलवे स्टेशन पहुंचकर रामवरन ने जैसे ही चलती लोकल ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, उसका पैर फिसल गया।
- प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच गैप ज्यादा होने के कारण रामवरन का आधा शरीर गैप में चला गया।
- इसके बाद वह कुछ दूर तक प्लेटफॉर्म पर घिसटता रहा और कुछ दूर जाने के बाद रामवरन ट्रेन के नीचे आ गया।
- ट्रैक पर गिरते ही ट्रेन से कटकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
पहले भी हुआ है हादसा
- पिछले 15 दिनों के दौरान मुंबई के तीन रेलवे स्टेशनों पर हुआ यह तीसरा हादसा है।
- इससे पहले 27 जनवरी को बोरिवली स्टेशन और 30 जनवरी को दादर स्टेशन पर इसी तरह से मिलता जुलता मामला सामने आया था।
- तीनों ही हादसों के पीछे यात्रियों की जल्दबाजी और प्लेटफार्म के ज्यादा गैप को जिम्मेदार बताया जा रहा है।
- 2015 में सेंट्रल रेलवे मुंबई डिविजन पर प्लेटफॉर्म गैप की वजह से कुल 12 लोग मौत का शिकार हो चुके हैं।
- वेस्टर्न रेलवे पर पिछले वर्ष 28 लोग प्लेटफॉर्म गैप की वजह से जान गंवा चुके हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखिए हादसे से जुड़ी कुछ और PHOTOS...
खबरें और भी हैं...