पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली बचाने के लिए ऊर्जा विभाग ने तैयार की नई नीति

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुणे. राज्य सरकार बिजली बचाने के लिए गांवों में भी एलईडी बल्ब के इस्तेमाल पर जोर देगी। इसके लिए सरकार ने एक नीति तैयार की है। ऊर्जा विभाग की तरफ से तैयार बिजली बचत नीति को एक पखवाड़े के भीतर राज्य कैबिनेट में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। इस नीति के माध्यम से 500 मेगावाट बिजली बचत का लक्ष्य रखा गया है।
ऊर्जा विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बिजली बचत नीति के तहत अब गांवों में एलईडी के इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा। इसको प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही मौजूदा कृषि पंपों को कम बिजली खपत वाले पंपों में बदले जाने की योजना है।
नीति की खास बातें
- एनर्जी ऑडिट को अनिवार्य किया जाएगा।
- ज्यादा बिजली खपत वाले मशीनों के इस्तेमाल को लेकर नई नियमावली बनेगी।
- कृषि पंप के संबंध में महाराष्ट्र एनर्जी डेवलपमेंट और महावितरण को मिलाकर संयुक्त कंपनी बनेगी।
- किसानों को कम बिजली खपत वाले कृषि पंपों के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।