पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विपक्षी दलों ने इशरत जहां मुद्दे पर देश को गुमराह किया : जावड़ेकर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुणे: केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इशरत जहां मुद्दे पर देश को गुमराह करने के लिए विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि केन्द्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार देश में किसी भी राष्ट्र विरोधी गतिविधि को सहन नहीं करेगी।

क्या-क्या कहा जावड़ेकर ने?

- जावड़ेकर ने पुणे में वन भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मुम्बई हमले के दोषी आतंकवादी डेविड हेडली ने अपनी गवाही में स्पष्ट कहा है कि इशरत जहां लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ी हुई थी।

- उन्होंने कहा,"आप लोगों ने जरूर सुना होगा कि हेडली ने अपनी गवाही में इशरत जहां के नाम का इस्तेमाल किया। इशरत और तीन अन्य 15 जून 2004 को अहमदाबाद के कोतारपुर में गुजरात पुलिस के साथ हुई मुठभेड में मारे गये थे। गुजरात पुलिस का दावा किया था ये चारों राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को मारने आये थे।"

-"कांग्रेस और अन्य पार्टियों ने इस मुद्दे पर दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि इन दलों को देश के लोगों से माफी मांगने के लिए तैयार रहना चाहिए।"

- "कांग्रेस को इशरत जहां के लश्कर के साथ संबंध होने पर हेडली के बयान के बारे में अदालत को सूचित नहीं करने पर देश को स्पष्टीकरण देना होगा।"

उन्होंने कांग्रेस के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों द्वारा राष्ट्र विरोधी नारे लगाने पर चुप्पी साधने पर भी सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को यह स्पष्टीकरण देना होगा कि वे इस मुद्दे पर मौन क्यों है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के नेता कन्हैया कुमार समेत कुछ छात्रों को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और राष्ट्रद्रोह के आरोपों में गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा,”हमारी सरकार देश में किसी भी राष्ट्र विरोधी गतिविधि को सहन नहीं करेगी। किसी को भी भारत विरोधी नारे लगाने या देश की एकता और अखंडता पर सवाल उठाने की अनुमति नहीं दी जायेगी।

खबरें और भी हैं...