मुंबई। आम आदमी पार्टी के मुंबई स्थित नेता मयंक गांधी और उनके कार्यकर्ताओं पर एक महिला ने छेडछाड़ का आरोप लगाया है। ओशिवरा पुलिस ने इस मामले में गांधी सहित 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है जिसमें एक महिला भी है। हालांकि इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
इस मामले में 21 वर्षीय शिक्षिका ने पुलिस से शिकायत की है। शिक्षिका की शिकायत में कहा गया है। लोकसभा चुनाव में तरुण सिंह नामक कार्यकर्ता ने उसके साथ छेडछाड़ की थी। उस समय मैंने पुलिस में शिकायत करने की कोशिश की तो मुझे मयंक गांधी ने धमकी दी।
पुलिस ने महिला की शिकायत के अनुसार मयंक गांधी सहित अन्य आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं गांधी ने उन पर लगे सारे आरोप खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है।
( फोटो : आम आदमी पार्टी नेता मयंक गांधी की फाइल तस्वीर)