(फिल्म शूटिंग के दौरान आमिर खान अपने चाहने वालों को शांत करवाते हुए)
नासिक: अपने पोस्टर्स को लेकर विवादों में आई अभिनेता
आमिर खान की अपकमिंग फिल्म '
पीके' की शूटिंग फिर एक बार विवाद में फंसने से बची। सोमवार को आमिर फिल्म की शूटिंग के लिए महाराष्ट्र के नासिक के प्रसिद्ध पंचवटी के कालाराम मंदिर में थे। मंदिर परिसर में आमिर ने 'पीके' के कई सीन शूट किए। मंदिर में यह शूटिंग बिना मंदिर ट्रस्ट की अनुमति के शुरू हुई थी। मंदिर में बिना अनुमति शूट करने पर आमिर खान और उनकी प्रोडक्शन टीम पर 25 हजार का जुर्माना भी लगाया गया। आमिर के फैन्स की भीड़ के चलते स्थानीय लोगों और पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
बिना अनुमति शूट करने पर भरना पड़ा 25 हजार का जुर्माना
आमिर खान फिल्म 'पीके' की प्रोडक्शन टीम के साथ नासिक के कालाराम मंदिर पहुंचे थे। सोमवार को जैसे ही शूटिंग शुरू हुई मंदिर के ट्रस्टियों ने शूटिंग रोक दी। मंदिर के ट्रस्टियों का कहना था कि कालाराम मंदिर एक धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व का मंदिर है और यहां फिल्म की शूटिंग यहां बिना अनुमति के प्रतिबंधित है। इस विवाद के चलते तकरीबन आधा घंटा फिल्म की शूटिंग रुकी रही। इसके बाद प्रोडक्शन टीम के आग्रह के बाद मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोग राजी तो हो गए लेकिन उन्हों बिना अनुमति शूटिंग शुरू करने पर आमिर खान और उनकी प्रोडक्शन टीम पर 25 हजार का जुर्माना लगा दिया। प्रोडक्शन टीम ने मामला बढ़ता देख जुर्माने की राशि तुरंत जमा करवाई और शूटिंग शुरू की।
फैन्स पर हुआ लाठीचार्ज
आमिर खान के नासिक आने की सूचना के बाद कालाराम मंदिर परिसर उनके चाहने वालों से भर गया। हजारों की संख्या में आमिर के फैन्स उन्हें देखने मंदिर में पहुंच गए। मंदिर ट्रस्ट के लोगों द्वारा फिल्म की शूटिंग रूकने पर आमिर के फैन्स नाराज हो गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मामला बढ़ता देख हलका बल प्रयोग करते हुए किसी तरह भीड़ की शांत करवाया। भीड़ के चलते आमिर को थोड़ी दिक्कत का सामना ज़रुर करना पड़ा लेकिन फिर उन्हीं के आग्रह पर उनके चाहने वाले शांत हुए और फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। फिल्म की शूटिंग आज भी जारी रहेगी। भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
आगे की स्लाइड में देखिए नासिक में फिल्म पीके की शूटिंग और ट्रस्ट के लोगों संग हुए विवाद की कुछ तस्वीरें ..