(फिल्म अभिनेता तथा अखिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद के अध्यक्ष मोहन जोशी की फाइल तस्वीर।)
बेलगांव। फिल्म अभिनेता तथा अखिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद के अध्यक्ष मोहन जोशी ने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर विवादित बयान दिया है। जोशी ने बेलगांव में होनेवाले नाट्य सम्मेलन के दौरान सीमा विवाद का प्रस्ताव रखने से मनाया कर दिया। जोशी के इस कदम से सीमा क्षेत्र के मराठी लोगों में नाराजगी है। नाट्य परिषद के बेलगांव शाखा के मराठी सदस्यों ने जोशी के विरोध में अपना इस्तीफा दे दिया है।
अभिनेता मोहन जोशी ने सीमा विवाद पर पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि, "यह आपकी समस्या है वह आपको ही हल करनी है। इसके लिए नाट्य सम्मेलन का मंच उचित स्थान नहीं है। इसलिए मैं नाट्य सम्मेलन में सीमा विवाद की समस्या को लेकर प्रस्ताव नहीं रखूंगा और वो मेरा काम नहीं। जोशी के इस विवादित बयान से बेलगांव के मराठी भाषीय लोग के बीच नाराजगी है। उनसे नाराज होकर संस्था के कई मराठी सदस्यों ने अपने इस्तीफा दे दिया।
इस बार अखिल भारती मराठी साहित्य सम्मेलन बेलगांव में हो रहा है। इसकी पूर्व तैयारी के लिए मोहन जोशी के साथ दीपक करंजीकर, वीणा लोकूर, आए थे।