(एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार मीडिया से बात करते हुए)
मुंबई। शिवसेना के सत्ता में शामिल होने से रिक्त विपक्ष नेता पद पर एनसीपी ने अपना दावा ठोका है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने कहा कहा कि पार्टी के आला नेता तथा पूर्व गृहमंत्री आर.आर पाटिल को विपक्ष नेता बनाया जाएगा। पवार नागपुर में जारी शीतकालीन सत्र में बोल रहे थे।
अजित पवार ने कहा कि एनसीपी के और अन्य पार्टियों के समर्थक विधायकों की संख्या कुल मिलाकर 45 हुई है। किसान कामगार पार्टी के नेता गणपत देशमुख और उनके सहयोगी विधायक धैर्यशील पाटिल, पंडित पाटिल और निर्दलीय विधायक रवि राणा ने एनसीपी को समर्थन दिया है। इससे हमारी पार्टी ही विपक्ष नेता पद की दावेदार है।
आगे पवार ने कहा कि हमारे पास एनसीपी के 41, किसान कामगार पार्टी के 3 और निर्दलीय 1 विधायक है। कुल मिलाकर 45 विधायक हमारे पास होने से हमारी पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागड़े से विपक्ष नेता पद एनसीपी को दिए जाने की मांग की है।