अमित शाह की शादी कोल्हापुर में मसाला और ड्रायफ्रूट्स के थोक व्यापारी सुंदरलाल मंगलदास शाह की बेटी सोनल शाह से 1986 में हुई थी। मंगलदास शाह का घर कोल्हापुर में महानगरपालिका के ठीक सामने है। सुंदरलाल शाह मूल रूप से गुजरात के विजापुर जिले के रहने वाले हैं। सुंदरलाल शाह अपने दो भाई कांतिलाल और नवीनलाल संग 1943 में गुजरात से कोल्हापुर आ कर बसे। यहीं से उन्होंने मसाले और ड्राईफ्रूट की बिक्री का काम शुरू किया। और आज वह शहर के सबसे सफल व्यापारियों में से एक हैं। अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने अपनी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा शहर के पद्मराजे गर्ल्स हाईस्कूल में और कॉलेज की पढ़ाई कोल्हापुर के कॉमर्स कॉलेज में पूरी की।
साल में दो बार ज़रुर आते हैं कोल्हापुर
सुंदरलाल शाह के पांच बच्चे दीपिका, बिना, सोनल, अश्विन और दीपक हैं। अमित शाह की शादी सुंदरलाल शाह की तीसरे नंबर की बेटी सोनल शाह से हुई है। सोनल के चचेरे भाई किरण शाह भी कोल्हापुर में मसाला और ड्राईफ्रूट के बड़े व्यापारी हैं। अमित शाह जब भी कोल्हापुर आते हैं वह सिर्फ अपने परिवार से मिलते हैं। अमित शाह साल में एक-दो बार कोल्हापुर ज़रुर आते हैं।