पुणे। महाराष्ट्र में गरीब किसानों की सहायता और बर्बाद फसलों को बचाने के लिए उठाये गए महत्वपूर्ण कदम के चलते पुणे की एक संस्था को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया गया है। मुंबई में हुए एक समारोह के दौरान केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने पुणे की संस्था वोटर (WOTR) को सम्मानित किया।
इस संस्था ने महाराष्ट्र के किसानों की फसलों को बचाने के लिए एक मुहिम चलाई थी। इस मुहिम के तहत प्रदेश भर में गांव-गांव घूम कर किसानों को फसलों बचाने के उपाय बताया गया। संस्था के मुताबिक हमारे देश में तकरीबन 60 प्रतिशत खेती मानसून पर निर्भर है। असमय मौसम के चलते सबसे ज्यादा नुक्सान छोटे किसानों को होता है।
संस्था द्वारा किसान को जागरूक करने के लिए एक अभियान की शुरुवात की गई। इस अभियान के तहत खेती के समय और मौसम के आधार पर किस फसल को कब लगाना है इसके बारे में बताया गया। संस्था के प्रयास से महाराष्ट्र के कई हजार किसान को इसका लाभ मिला।