पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bjp 300 Rally In Next Two Days In Maharashtra

महाराष्ट्र में बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत, दो दिन में होंगी 300 चुनावी सभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
पुणे: शिवसेना से अलग होने के बाद बीजेपी ने महाराष्ट्र में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी अगले दो दिन, मंगलवार और बुधवार को पूरे महाराष्ट्र में 300 रैलियां करेगी। रैली की शुरुआत मुंबई के मुलुक मैदान से होगी। इन रैलियों में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ-साथ केंद्र सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे। बीजेपी ने एक साथ इतनी रैलियों का कॉन्सेप्ट लोकसभा चुनाव के दौरान भी अपनाया था और उसे सफलता हासिल हुई थी।
भाजपा प्रवक्ता ने बताया, ‘यह रैलियां लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में होंगी और अधिकतम मतदाताओं तक पहुंचेगी।’ इस दौरान दक्षिण महाराष्ट्र में केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, समारा औरा सांगली में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम रूपला और पुणे में केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी रैलियां करेंगी।
पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू मुंबई मे, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मुरलीधर राव लातूर और सोलापुर में, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ठाणे में, केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री प्रकाश जावडेकर नासिक में रैलियां करेंगे।