पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • BJP Doing Conspiracy Against Me Says Malik

भाजपा मुझे बदनाम करने की साजिश कर रही है :नवाब मालिक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुणे। उस्मानाबाद में डेढ़ सौ एकड़ जमीन खरीदने को लेकर प्रदेश राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि मेरे परिवार ने सभी नियमों का पालन करते हुए जमीन खरीदी है। भाजपा की मुझे बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मेरे परिवार की ओर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को राष्ट्रवादी भवन में पत्रकारों से बातचीत में मलिक ने कहा कि पत्नी, दोनों बेटे, दोनों बेटी और बहू ने मिलकर उस्मानाबाद में 150 एकड़ जमीन 2 करोड़ 60 लाख रुपए में खरीदी है। इसके लिए स्टम्प ड्यूटी के तौर पर 8 लाख 40 हजार रुपए जमा किए गए हैं।

हलफनामे में दी जानकारी : मलिक ने कहा कि किसान नहीं होने के बावजूद मेरे परिवार ने कृषि योग्य भूमि खरीदी है। हम जन्म से किसान हैं। मैंने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में इस बात का उल्लेख किया है।