(बीजेपी नेता विनोद तावड़े की फाइल तस्वीर)
मुंबई। बीजेपी के वरिष्ठ नेता तथा महाराष्ट्र विधानपरिषद के विपक्ष नेता विनोद तावड़े ने कहा है कि राज्य में महागठबंधन की सरकार सत्ता में आने पर एनसीपी के वरिष्ठ नेता तथा उप मुख्यमंत्री अजित पवार को सिंचाई घोटाला मामले में जेल जाना होगा। तावड़े मुंबई में एक सभा के दौरान बीजेपी कार्याकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
आगे तावड़े ने कहा कि राज्य में महायुति सत्ता में आने पर मैं ही गृहमंत्री बनने वाला हूं । तब मैं पहला काम जल सिंचाई घोटाले में लिप्त मौजूदा उप मुख्यमंत्री अजित पवार को जेल भिजवाने का करुंगा। तो दूसरा काम भ्रष्टाचारी पुलिस वालों पर कार्रवाई करने का करुंगा।
झूठे आरोप लगाते है तावड़े: पवार
अजित पवार ने तावड़े के जेल भिजवाने के बयान का जवाब देते हुए कहा कि कोई किसी को भी जेल नहीं भिजवा सकता। बीजेपी के नेता जमकर झूठ बोलने में माहिर है। तावड़े द्वारा लगाएं गए आरोप गलत है।