मुंबई: हाल में संपन्न हुए उप चुनावों के के दौरान 'लव जेहाद' जैसे मुद्दे को जोर शोर से उठाने वाली बीजेपी महाराष्ट्र चुनाव में इससे बचती नजर आएगी। बीजेपी सूत्रों की माने तो राष्ट्रीय नेतृत्व ने राज्य इकाई को प्रचार के लिए विशेष निर्देश दिए हैं। जिसके तहत 'लव जेहाद' और साम्प्रदायिक मुद्दों को प्रचार के दौरान न उठाने का निर्देश दिया है। बीजेपी ने ऐसे निर्देश उत्तर प्रदेश के परिणामों को देखते हुए दिए हैं।
महाराष्ट्र में प्रचार के लिए बीजेपी ने एक खास प्लान तैयार किया है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी विकास को मुद्दा बनाएगी और शिवसेना की बजाय कांग्रेस के खिलाफ हल्ला बोलेगी। बीजेपी की रणनीति में कट्टरता का रंग जरा हल्का होने की उम्मीद है। बीजेपी को मोदी की लहर से आस है इसलिए प्रधानमंत्री ही स्टार प्रचारक होंगे और उनकी करीब 10 रैलियों का प्लान है। बीजेपी करीब 240 से 250 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है और बाकी 30-35 सीटें गठबंधन के दूसरी सहयोगियों पार्टियों को मिलेंगी।
शिवसेना से अलग होने के बाद बीजेपी का फोकस छोटी पार्टियों की ओर है, उनके लिए वह 40 से ज्यादा सीटें छोड़ सकती है। आज बीजेपी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है। महाराष्ट्र में बीजेपी 240 से 250 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। महाराष्ट्र में नामांकन का आज अंतिम दिन है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
अमित शाह एक दो दिन में मुंबई आने वाले हैं। मुंबई से वह चुनाव प्रचार अभियान की जोर-शोर से शुरुआत कर सकती है।