पुणे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को पश्चिम महाराष्ट्र के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
अमित शाह कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। सांसद अनिल शिरोले ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि गणेश कला क्रीड़ा मंच में शाम पांच बजे सम्मेलन होगा। शाह विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
पश्चिम महाराष्ट्र के सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, अहमदनगर जिलों के पार्टी के सांसद, पदाधिकारी तथा करीबन दस हजार कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके अलावा राज्य के प्रभारी राजीव प्रताप रूडी, प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र फडऩवीस, राज्य के चुनाव प्रभारी ओम माथुर की भी उपस्थिति होगी।