(प्रतीकात्मक तस्वीर)
औरंगाबाद। दलितों वोटबैंक में सेंध लगाने के लिए उत्तर प्रदेश की मुख्य राजनीतिक दल बहुजन समाज पार्टी(बसपा) महाराष्ट्र में भी अपने उम्मीदवार खड़ा करने जा रही है। आज औरंगाबाद में बसपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की।महाराष्ट्र में बसपा पहली राजनीतिक पार्टी है जिसने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। बसपा महाराष्ट्र में 50 से ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करने वाली है।
30 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करते हुए बसपा के महासचिव वीर बहादुर और महाराष्ट्र प्रभारी सुरेश माने ने बताया कि पहली लिस्ट में मराठवाड़ा के 30 उम्मीदवारों के नाम को शामिल किया गया है। सांसद वीरबहादुर सिंह ने दावा किया है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में प्रत्याशियों की सूची सबसे पहले जारी करने वाली बसपा एकमात्र पार्टी है। सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह पार्टी ने मराठवाड़ा की 30 सीटों के लिए प्रत्याशियों का इंटरव्यू लिया था।
बीएसपी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के अखाड़े में पूरी तैयारी के साथ उतरी है। इस चुनावों के दौरान पार्टी प्रमुख मायावती की महाराष्ट्र में चार रैलियों का आयोजन किया गया है। बसपा को नांदेड़ उत्तर सीट से सुरेश दादा गायकवाड़, नांदेड़ दक्षिण से अनवर जावेद, देगलुर-बिलोली सीट से प्रा, सिद्धोधन कांबले, औरंगाबाद जिले से कचरु सोनावणे, सुगंध दाभाड़े की जीत पर सबसे ज्यादा उम्मीद है।