पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपुणे। शहर के मशहूर बिल्डर संजय काकड़े ने राज्यसभा चुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया है। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से पार्टी अध्यक्ष शरद पवार और एडवोकेट माजिद मेमन ने भी नामांकन दाखिल किया है। काकड़े ने नामांकन के साथ अपने घोषणापत्र में अपनी और परिवार की कुल मिलाकर 425 करोड़ की संपत्ति का खुलासा किया है।
महाराष्ट्र में राज्यसभा की सात सीटों के लिए 7 फरवरी को चुनाव हो रहे हैं। संजय काकड़े के नामांकन पर 10 निर्दलीय विधायकों ने हस्ताक्षर किए है। विधायकों की संख्या के अनुसार कांग्रेस के दो, भाजपा, शिवसेना, और राकांपा का एक-एक प्रत्याशी आसानी से चुनकर आ सकता है। असली होड़ तो सातवीं सीट के लिए है।
आगे पढ़िए कितनी संपत्ति के मालिक हैं पुणे के यह स्थानीय नेता ...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.