पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Case Against Asst Commissioner Of Pimpari Chinchwad Municipal Corporation

पिंपरी-चिंचवाड़ के अतिरिक्त आयुक्त पर डकैती का मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
पुणे। पिंपरी-चिंचवाड़ के अतिरिक्त आयुक्त तानाजी शिंदे सहित उनके पोते और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिरवल दूरक्षेत्र पुलिस थाने में डकैती का मामला दर्ज करवाया गया है। खंडाला तहसील के वडवाड़ी गांव में जमीन विवाद में घर का दरवाजा तोड़कर कार, नकदी और अन्य सामग्री चुराने के मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है।

इस बारे में शिरवल पुलिस ने बताया कि वडवाड़ी (खंडाला) के गुट नंबर-198 जमीन का विवाद शिंदे और कदम परिवार में जारी है। इस जमीन का दावा खंडाला स्थित दिवानी और फौजदारी न्यायालय में जारी है। इस जमीन के विवाद से पिंपरी-चिंचवड. के अतिरिक्त आयुक्त तानाजी शिंदे, उनका पोता अनिकेत नामदेव शिंदे और पांच अज्ञात गुंडों के खिलाफ संपतराव कदम ने शिकायत की है कि इन लोगों ने उसके घर का दरवाजा तोड़ा। फिर 1690 रुपए कीमत का विद्युत पंप, 18 मीटर पाइप व अन्य सामग्री सहित नकद 51 हजार रुपए लेकर भाग गए।
इस मामले में भले ही शिरवल अतिरिक्त आयुक्त तानाजी शिंदे पर डकैती का मामला दर्ज तो कर लिया है, लेकिन अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।