पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Case Against Susil Kumar Shinde Daughter Pariniti Shinde

कांग्रेस विधायक प्रणिति शिंदे के खिलाफ मामला दर्ज, युवक की पिटाई का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुणे। कांग्रेस विधायक तथा पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणिति शिंदे के खिलाफ सोलापुर में मामला दर्ज हुआ है। पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक युवक की पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने प्रणिति सहित उनके पीए और तीन अन्य लोगों पर यह मामला दर्ज किया है।
सोलापुर में रहनेवाले सचिन महस्के नामक युवक ने 2013 में प्रणिति शिंदे की हाईप्रोफाइल पार्टी में शामिल होनी की अखबार में छपी खबर को फेसबुक पर पोस्ट किया था। इससे नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं ने सचिन की पिटाई की बुरी तरह थी।
यह मामला कोर्ट पहुंचा था। सचिन को उसके घर में घुसकर बेरहमी से पीटा गया था। इस मामले की कोर्ट ने सुनवाई में विधायक प्रणिति शिंदे सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज करने के आदेश दिए था। इसी पर संज्ञान लेते हुए सोलापुर की विजापुर नाका पुलिस थाने में यह मामला दर्ज किया गया है।