पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Cash Of 58 Lakh Recovered From A Car In Pune

पुणे: चुनाव से पहले पकड़ी गई नोटों की बड़ी खेप, कार के भीतर मिले 58 लाख रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
 
पुणे: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव ने पहले नोट की एक बड़ी खेप पुणे से बरामद हुई है। चुनाव के मद्देनजर जांच में जुटी पुणे पुलिस को एक कार के भीतर 58 लाख रुपए नगद मिले। पुलिस ने कार चालाक को गिरफ्तार कर नोट को जब्त कर लिया है। जांच में पता चला है कि इन पैसों का इस्तेमाल चुनाव में अवैध ढंग से किया जाना था।
 
पुलिस के मुताबिक चुनाव के मद्देनजर बरती जा रही सतर्कता के चलते मुंबई जा रही कार संख्या एमएच 01 बी जी 9869 को उर्से टोल नाका पर जांच के लिए रोका गया। गाड़ी के शीशे काले होने के चलते जांच टीम को शक हुआ। जब तलाशी ली गई तो कार की डिक्की से हजार और पांच सौ के नोट सहित कुल 58 लाख रुपए नकद मिले। जब्त रकम की रिपोर्ट आयकर विभाग को भेज दी गई है। पुलिस ने कार चालक उमेश श्रीकांत आगटे (53) को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। 
 
विधानसभा चुनाव में पैसों के लेन-देन पर रोक लगाने के लिए चुनाव आयोग ने जांच दल गठित किया है। मावल विधानसभा सीट पर प्रांताधिकारी सुभाष बोरकर और तहसीलदार शरद पाटिल की एक टीम कार्यरत है। इस कार्रवाई में भैरवनाथ तिलेकर, मुश्ताक शेख, पुलिस कांस्टेबल बी. एस. अहिवले, बी. के. घुले और चिमाजी वालुंज की टीम शामिल थी। पुलिस के मुताबिक चुनाव के दौरान मावल में पहली बार इतनी बड़ी राशि मिली है।