पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Celebrate The Memory Of Lokmanya Baal Gangadhar Tilak

लोकमान्य तिलक स्मृति अभियान 27 से, 8 महीने तक चलेगा उत्सव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुणे: स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की मंडाले जेल से रिहाई को जून 2014 में सौ वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस उपलक्ष्य में लोकमान्य तिलक विचार मंच द्वारा स्मृति अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान व्याख्यान, स्कूली छात्र, छात्राओं के लिए प्रतियोगिताएं तथा अन्य कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

मंच के अध्यक्ष शैलेश तिलक ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अंगरेजी सरकार ने लोकमान्य तिलक को वर्ष 1908 में राजद्रोह के मुकदमें में छह वर्ष की सजा सुनाई और उन्हें मंडाले जेल में रखा। जून 1914 में वे जेल से बाहर आए। इस घटना को इस जून को सौ वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस उपलक्ष्य में मंच द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस स्मृति अभियान का शुभारंभ 27 जनवरी को शिवशाहीर बाबासाहेब पुरंदरे के हाथों होगा।