पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Child Founded Pistol In Canal, Aurangabad City On Republic Day

गणतंत्र दिवस पर छोटे बच्चे की सतर्कता से हुआ बड़ा खुलासा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
औरंगाबाद। शहर के फाजलपुरा इलाके में गणतंत्र दिवस पर नाले में लावारिस बैग में दो पिस्तौल और कारतूस मिलने से लोगों में खलबली मच गई है। शहर पुलिस और एटीएस ( एन्टी टेररिस्ट स्क्वाड) इस मामले को लेकर जांच में जुटा है। यह पिस्तौल फिजियालाॅजी की दो बड़ी किताबों में उनके आकार की जगह बनाकर रखी हुई थी। एक छोटे बच्चे की सतर्कता से यह घटना उजागर हुई है।
गणेश वाघमारे नामक बच्चा जब अपनी कटी हुई पतंग निकालने के नाले में उतरा तब उसे एक काले रंग का बैग दिखाई दिया। उसने जब यह बैग खोला तो उसे दो बड़ी किताबों में रखी हुई पिस्तौल मिली। शस्त्र देखते ही उसे डर लगने लगा और वो जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे। शस्त्र पाए जाने की बात ध्यान में आते ही एक युवक ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। सिटी चौक पुलिस ने पिस्तौल और बैग कब्ज़े में ले लिया है।
बैग में नौ एमएम का पिस्तौल और सात राउंड, और 2.5 एमएम का एक और पिस्तौल और 17 राउंड आदि कुल मिलाकर 24 राउंड और दो खाली पिस्तौल मिले हैं। पुलिस डिप्टी कमीशनर डा. जय जाधव ने कहा कि यह बैग यहां पर किसने और किस मकसद से फेंका इसकी पड़ताल की जा रही है। इस घटना की जानकारी मिलते ही एटीएस का दस्ता मौके पर पहुंचा। पिस्तौल और कारतूस की जांच की जा रही है। नाले में पिस्तौल और कारतूस से भरा बैग मिलने से शहर में अलग-अलग चर्चा चल रही है। यह बैग तस्करों का होने की संभावना जतायी जा रही है। पुलिस ने गणेश की सतर्कता की सराहना करते हुए उसे एक हजार रुपए का इनाम दिया।