पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Cm Chavhan Resign From His Post In Maharashtra

महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने दिया इस्तीफा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई: एनसीपी द्वारा सरकार से अपना समर्थन वापस लेने के कारण अल्पमत में आई महाराष्ट्र की सरकार के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सीएम चव्हाण ने देर शाम राजभवन जा कर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। राजभवन ने इस इस्तीफे की पुष्टि कर दी है।
पृथ्वीराज चव्हाण के इस्तीफे के बाद अब महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन का खतरा मंडराने लगा है। आज दोपहर ही मुख्यमंत्री चव्हाण ने राज्यपाल सी विद्यासागर राव से मुलाकात की थी, उसके बाद शाम में खबर आयी कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। देर शाम राजभवन ने भी इस मामले में पुष्टि कर दी।
एनसीपी के सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद महाराष्ट्र में कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई थी। इस दौरान महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों में से कांग्रेस के पास 82 और एनसीपी के पास 62 सीटें हैं।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है। शनिवार को नामांकन का आखिरी दिन है। 15 अक्तूबर को राज्य में मतदान होना है। इस बीच सीटों के बंटवारे के बीच कांग्रेस व उसकी सहयोगी एनसीपी के बीच विवाद काफी बढ़ गया था, जिसके बाद एनसीपी ने कल गंठबंधन तोड़ने के साथ ही अपना समर्थन सरकार से वापस ले लिया।