(महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस की तस्वीर)
नागपुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की खबरों को खारिज किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मुंबई के विकास के लिए समिति गठित करने का प्रस्ताव रखा गया है, इसका मतलब यह नहीं है कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की साजिश है। विपक्ष के नेता मुंबई को लेकर बेबुनियादी आरोप कर लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री नागपुर में हो रहे शीतकालीन सत्र में बोल रहे थे।
आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई के विकास को बढ़ावा देना हो तो इस समिति का स्वागत करना चाहिए और हमें लगता है कि जो इस समिति का विरोध करते हैं वे मुंबई के विकास के खिलाफ है। आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई की सभी परियोजना के कानून केंद्र सरकार से संबंधित है। इससे छोटी या बड़ी विकास परियोजना के लिए लगातार सरकार से अनुमति मांगनी पड़ती है। इसलिए मुंबई के हित में ही और विकास कामों को गति मिलने के लिए ही 'मुंबई विकास समिति' गठित करने का प्रस्ताव रखा गया है।