पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मराठा आरक्षण के लिए 31 जनवरी को बड़ा सम्मेलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुणे। मराठा समाज को आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर कोल्हापुर स्थित जयसिंगपुर में 31 जनवरी को सम्मेलन का आयोजन किया गया है। मराठा आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश पाटील ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मराठा समाज को आरक्षण देने में राज्य सरकार जानबूझकर विलंब कर रही है। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज का आरक्षण एक फीसदी भी कम नहीं करते हुए मराठा समाज को आरक्षण दिया जाए यह हमारी मांग है।

मराठा समाज के नेताओं को दूसरी जातियों को आरक्षण देने के लिए समय है किंतु अपने समाज की मांग जानने के लिए उनके पास समय नहीं है। राज्य में 45 फीसदी जनसंख्या इस समाज की है। इस दौरान समिति ने चेतावनी दी कि जब तक समाज को आरक्षण नहीं मिलता तब तक संघर्ष समिति का आंदोलन शुरू रहेगा।