पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Congress Declared His Name Of All 6 Candidates

कांग्रेस ने पुणे के सभी 6 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, एनसीपी हुई नाराज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
पुणे। कांग्रेस और एनसीपी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान अभी चल ही रही थी कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र में 118 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पहली लिस्ट में कांग्रेस ने पुणे की 6 सीटों के उम्मीदवारों का नाम भी घोषित किया है। यह सभी 6 सीटें कांग्रेस कोटे की सीटें हैं। कांग्रेस के इस कदम पर एनसीपी ने कड़ा ऐतराज जताया है। सूत्रों की माने तो एनसीपी भी आज-कल में अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है।
कांग्रेस ने पुणे शहर के शिवाजीनगर विधानसभा सीट से विधायक विनायक निम्हण, कैंटोनमेंट बोर्ड चुनाव क्षेत्र सीट से पूर्व गृहराज्य मंत्री रमेश बागवे को कांग्रेस ने उम्मीदवारी दी है। जिले की इंदापुर सीट से मौजूदा सहकारिता मंत्री हर्षवर्धन पाटिल को और भोर सीट से संग्रामसिंह थोपटे को उम्मीदवारी दी गई है।

इस बार एनसीपी और कांग्रेस अलग होकर लड़ते हैं तो पुणे जिले में इन दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। हालांकि कांग्रेस ने पुणे जिले की एनसीपी की सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान नहीं किया है। लेकिन गठबंधन टूटता है तो कांग्रेस पुणे जिले की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा कर सकती हैँ।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में गठबंधन बरकरार रखने के लिए एनसीपी ने कांग्रेस से चुनाव में 144 सीटों की मांग के साथ सत्ता में आने पर ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग की थी। लेकिन कांग्रेस नेता तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने इस प्रस्ताव को खारिज किया। इसलिए दोनों पार्टियों के बीच दरार बढ़ गई है। दोनों पार्टियां अलग होकर चुनाव लड़ने की सोच रही है।