पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Congress & NCP Confused On Legislature Election In Maharashtra

अब आघाड़ी में उभरा सीटों का विवाद, एनसीपी ने कांग्रेस को दिया एक दिन का अल्टीमेटम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई। शिवसेना और बीजेपी के बीच विधानसभा सीटों के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। वहीं कांग्रेस और एनसीपी के बीच सीटों के बंटवारों के तनाव पैदा हुआ है। कांग्रेस द्वारा दिया गया 124 सीटों का प्रस्ताव एनसीपी ने ठुकराते हुए एक दिन का अल्टीमेटम दिया है।
एनसीपी नेता प्रफ़ुल्ल पटेल ने बताया कि महाराष्ट्र में एनसीपी ताकत बढ़ गई है। हमें 148 सीटें चाहिए, कांग्रेस द्वारा आज ( रविवार) हमारे प्रस्ताव पर निर्णय न होने पर पार्टी नेता अजित पवार, सुनील तटकरे मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से मिलकर गठबंधन को लेकर अपनी भूमिका स्पष्ट करेंगें।

आगे पटेल ने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी का गठबंधन बरकरार रहे, यह हमारी इच्छा है लेकिन कांग्रेस को मित्र दल का सम्मान करना चाहिए। अब समय कम है इस लिए कांग्रेस को दो कदम आगे चलकर गठबंधन को बरकरार रखना चाहिए। गठबंधन पर सकारात्मक निर्णय होने पर कुछ सीटों में बदलाव किया जा सकता है।
वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष माणिकराव ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस के प्रस्ताव पर एनसीपी द्वारा सकारात्मक प्रतिसाद नहीं मिलता और वें 144 सीटों की मांग पर ही अड़े रहेंगे तो कांग्रेस को अकेले चुनाव लड़ना होगा। सीटों के बंटवारे के निर्णय का इंतजार न करते हुए कांग्रेस ने पिछले शनिवार को ही 174 सीटों पर उम्मीदवार खड़े करने का निर्णय लिया है।

कांग्रेस का प्रस्ताव एनसीपी को मंजूर नहीं
कांग्रेस एनसीपी को 124 सीटें देने के लिए तैयार है। यह सीटें पिछले चुनाव में एनसीपी द्वारा लड़ी गई सीटों से ज्यादा है। तो एनसीपी नेताओं का कहना है कि लोकसभा चुनाव में हमनें ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ा था, इसलिए हमें पुराना फार्मूला मान्य नहीं है।
फोटो : कांग्रेस और एनसीपी के सिम्बाॅल की फाइल तस्वीर)