पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

PHOTOS :कर्नाटक की जीत पर यहां भी हुआ जश्न

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुणे:क़रीब 8 साल बाद कर्नाटक की सत्ता में वापसी करने वाली काँग्रेस पार्टी पूरे देश में जगह जगह जीत का जश्न मनाने में जुट गई है ।इसी कड़ी में काँग्रेस और एनसीपी के गढ़ कहे जाने वाले पुणे में काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी जीत का जश्न मनाया ।कार्याकर्ताओं ने पुणे काँग्रेस पार्टी ऑफिस के ठीक सामने पहुंच कर ढ़ोल नगाड़े बजाते हुए पटाखे फोड़े और एक दुसरे को मिठाई खिलाई ।
ताज़ा नतीजों के मुताबिक काँग्रेस की कर्नाटक में सरकार बनना तय माना जा रहा है।काँग्रेस के नेता इस जीत का सेहरा राहुल गांधी के सर पर बांध रहे है तो कार्यकर्ता लड्डू ,मिठाई और पटाखे फोड़ अपने नेता को जीत की बधाई दे रहे है ।कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस जीत ने साबित कर दिया है कि अभी भी देश की जनता के अन्दर कांग्रेस पार्टी को ले कर भरोसा है ।