(पुलिस अधिकारी द्वारा युवक की पिटाई की तस्वीर)
मुंबई। शहर के वसई इलाके में सड़क पर पुलिस अधिकारी ने एक राहगीर की पिटाई कर दी। पुलिस अधिकारी की यह करतूत
मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हुई और फिर इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड कर दिया गया। थोड़ी ही देर में यह वीडियो वायरल हो गया और लोग अलग-अलग ढंग से मुंबई पुलिस की आलोचन करने लगे।
मामला सोमवार दोपहर का है। वसई में रहने वाला एक स्थानीय व्यक्ति गलत ओर से सड़क पर गाड़ी ले कर आ रहा था। सड़क किनारे खड़े ट्रैफिक पुलिस के एक ऑफिसर ने युवक को रोका और उससे लाइसेंस मांगा। सूत्रों की माने तो युवक के पास उस समय लाइसेंस नहीं था। इसी बात से पुलिसवाला आग बबूला हो गया और उसने उस युवक की जम कर पिटाई कर दी। पुलिस वाला युवक को पीट रहा था और उसकी यह करतूत वसई के रहने वाले रामसागर मिश्रा ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर ली।
घटना का पूरा वीडियो बनाने के बाद रामसागर मिश्रा ने उसे अपने
फेसबुक पेज पर अपलोड कर दिया। रामसागर मिश्रा के मुताबिक जिस दौरान पुलिसवाला युवक की पिटाई कर रहा था उस दौरान 2 ट्रैफिक पुलिसवाले पास खड़े चुपचाप पूरा नजारा देख रहे थे।
3 मिनट के इस वीडियो में पुलिस अधिकारी को युवक पर कई बार हाथ उठाते हुए देखा जा सकता है। पुलिस वाला बार-बार अपनी पोजीशन का हवाला देते हुए उसे जेल में भी डालने की धमकी दे रहा था।
आगे की स्लाइड में देखिए पुलिसवाले द्वारा की गई युवक की पिटाई का पूरा वीडियो और घटना से जुड़ी कुछ और तस्वीरें....