(मुंबई के ओवल मैदान की फाइल तस्वीर)
मुंबई। शहर के ओवल मैदान में खेलते हुए एक क्रिकेटर की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक क्रिकेटर रत्नाकर मोरे टाटा पावर टीम के लिए खेलते थे और मैदान में अचानक हार्टअटैक के चलते उनकी मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर फिल ह्यूग्स की भी क्रिकेट के मैदान में ही मौत हो गई थी।
सूत्रों के मुताबिक टाटा पावर के कीपर रत्नाकर मोरे ओवेल मैदान पर टाटा स्पोर्टस क्लब के इंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट प्रतियोगिता में खेल रहे थे। तीस वर्षीय रत्नाकर को मैच शुरू होते ही चक्कर आने लगा। जिसके बाद वह मैदान में गिर गए। इसके बाद पहले उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल में और फिर जीटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां कुछ देर के इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों के मुताबिक रत्नाकर की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने खेल के दौरान रत्नाकर की मौत पर शोक प्रकट किया है।