पुणे. लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने रविवार ने यहां आयोजित एक समारोह में दैनिक भास्कर समूह के नेशनल पॉलिटिकल एडिटर अभिलाष खांडेकर की किताब "बुकशेल्फ' का विमोचन किया। इस मौके पर प्रकाशक बाबा भांड, वरिष्ठ संपादक भानू काले, लेखक संजय भास्कर जोशी सांसद अनिल शिरोले समेत कई लोग मौजूद थे।
यह किताब औरंगाबाद के साकेत प्रकाशन ने छापी। इस मौके पर महाजन ने कहा कि किताब में जब उन्होंने "बटरफ्लाइज ऑफ इंडिया' नामक किताब के बारे में पढ़ा तो बचपन की तितलियां याद गईं।
संजय भास्कर जोशी ने कहा, इस किताब के जरिए अंग्रेजी भाषा की सर्वोत्तम किताबों का परिचय करवाया गया है। दिव्य मराठी के सलाहकार संपादक यमाजी मालकरने सत्र संचालन साकेत भांड ने आभार प्रदर्शन किया।