पुणे। महाराष्ट्र में राज्यसभा की सात सीटों के लिए 7 फरवरी को चुनाव होने जा रहे है। इस चुनाव के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल करने से यह चुनाव अविरोध होने की संभावना अधिक है। कांग्रेस ने सांसद हुसैन दलवाई और मुरली देवड़ा को दोबारा सांसद बनने का मौका देते हुए पुराने ही सांसद को राज्यसभा भेजने का निर्णय किया है।
दलवाई और देवरा कल नामांकन दाखिल करने की संभावना है। वहीं भाजपा की ओर से प्रत्याशी के तौर पर रामदास आठवले की उम्मीदवारी तय की गई है। इस बारे में पार्टी की ओर से दिल्ली में घोषणा की जा सकती है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से पार्टी अध्यक्ष शरद पवार, एडवोकेट माजिद मेमन, शिवसेना की ओर से उद्यमी राजकुमार धूत ने नामांकन दाखिल किए है। सातवीं सीट के लिए किसी भी पार्टी के पास बहुमत न होने से निर्दलीय प्रत्याशी और पुणे के मशहूर बिल्डर राज्यसभा में पहुंचने की संभावना है।
आगे पढ़िए, अविरोध होगा चुनाव.....