पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Dattatreya Dhankawde Of The Nationalist Congress Party Was Elected Pune Mayor

एनसीपी के दत्ता धनकवड़े बने पुणे के नए महापौर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर: (पुणे की पूर्व मेयर चंचला कोंद्रे (बाएं), पुणे के वर्तमान मेयर दत्ता धनकवड़े(बीच) में, कांग्रेस के आबा बागुल (दाएं)
 
पुणे। शहर के महापौर पद पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) के दत्ता धनकवड़े जबकि उपमहापौर पद पर कांग्रेस के आबा बागुल की नियुक्ति की गई। सोमवार को पुणे मनपा में महापौर तथा उपमहापौर पदों के लिए चुनाव हुआ। राकांपा के धनकवड़े ने भाजपा-शिवसेना युति के उम्मीदवार योगेश टिलेकर को 42 वोटों से हराया। धनकवड़े को 83 जबकि टिलेकर को 41 वोट मिले। उपमहापौर पद के लिए कांग्रेस के आबा बागुल तथा भाजपा-शिवसेना युति के भरत चौधरी में चुनाव हुआ। बागुल को 83 जबकि चौधरी को 41 वोट मिले। 

बागुल 42 वोटों से जीत गए। महापौर पद लगातार 14-15 साल से आरक्षित था। इस वर्ष यह पद खुले गुट में गया। इस कारण राकांपा के 11 पार्षद इस पद के लिए इच्छुक थे। चुनाव के लिए राकांपा के 54, कांग्रेस के 29, मनसे 28, भाजपा26 तथा शिवसेना 15 संख्या बल था। 

राकांपा, कांग्रेस की जीत निश्चित की थी। मनसे चुनाव में तटस्थ रही।