पुणे/बेलगांव। शिवसेना नेता तथा महाराष्ट्र के परिवाहन मंत्री दिवाकर रावते ने एनसीपी अध्यक्ष
शरद पवार पर निशाना साधा है। रावते ने कहा है कि बेलगांव में संपन्न अखिल भारतीय मराठी नाट्य सम्मेलन के दौरान पवार ने 'जय हिंद' तो बोला लेकिन 'जय महाराष्ट्र' नहीं बोले। रावते ने पवार से सवाल किया है क्या पवार मराठी होने के गर्व और संस्कृति को कहीं भूल गए हैं?
रावते ने कहा कि, "किसी भी कार्य से पीछे हटना मराठी लोगों की प्रकृति नहीं हैं। लेकिन पवार ने अपने भाषण के समापन में सिर्फ 'जय हिंद' ही कहा। उन्होंने जय महाराष्ट्र न कहकर मराठी लोगों को ही निगल लिया है।" आगे रावते ने कहा कि मेरा सवाल है कि पवार 'जय महाराष्ट्र' कहने से क्यों कतरा गए, क्या उन्हें एकत्रित महाराष्ट्र का आंदोलन याद नहीं है। क्या उन्होंने बेलगांव के मुद्दे को छोड़ दिया है।" गौरतलब है कि महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद कई सालों से चला आ रहा है।
आगे रावते ने कहा कि मैं कर्नाटक सरकार का मेहमान नहीं हूं। मैं यहां एकत्रित महाराष्ट्र के लिए शहीदों हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने आया हूं।